logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: गिट्टीखदान में बंद घर को चोरों बनाया निशाना, बाइक और कीमती सामान ले कर आरोपी हुए फरार


नागपुर: नागपुर के गिट्टी खदान इलाके में सुरेंद्रगड रोड स्थित गोविंद इनक्लेव के पास एक डॉक्टर के घर में चोरों ने धावा बोल  कर कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया।। बताया जा रहा है कि इस घटना के समय पूरा परिवार संभाजी नगर में अपने किसी रिस्तेदार के घर गए हुए थे। खास बात चोर जाते जाते घर के सामने रखी उनकी दुपहिया गाड़ी को भी ले उड़े। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं जिस के आधार पर ही पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फिर्यादी सुरेंद्र कुमार  सोनवणे  पेशे से डॉक्टर हैं और अपने परिवार के साथ सेमीनरी हिल सुरेंद्रगढ़ रोड स्थित गोविंद एनक्लेव में रहते हैं। 22 नवंबर की सुबह सुरेंद्र कुमार परिवार सहित संभाजी नगर में रहने वाले अपने किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे।

इसी बीच रात के समय तीन अज्ञात  चोरों ने उनके बंद घर में सेंधमारी  कर कीमती सामान जिसमें टीवी ₹50000 नगद और अन्य सामान मौजूद था चोरी कर लिया। जाते-जाते ये शातिर चोर उनके घर के सामने खड़ी उनकी दुपहिया गाड़ी को भी चोरी कर ले गये। 25 नवंबर को फरियादी जब घर वापस पहुंचे तब उन्हें घर में चोरी होने की बात का पता चला और इसकी शिकायत पुलिस से की।  जांच के दौरान ही पुलिस को घर के सीसीटीवी कैमरे में ये अज्ञात चोर दिखाई दिए हैं जिसके आधार पर ही पुलिस उनकी तलाश कर रही है।