logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जाटतरोड़ी नंबर-2 इलाके में दो आरोपियों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की और उसके पेट पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना बीती रात इंदिरा नगर, जाटतरोड़ी नंबर-2 स्थित नाग मंदिर के पास की है। पुलिस के मुताबिक, 34 वर्षीय सुदर्शन शंभरकर वहां खड़े थे। इसी दौरान उनके परिचित शुभम शेखर तायडे उर्फ सर्किट और नयन मनोज चवरे वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे।

सुदर्शन ने पैसे देने से इनकार किया तो दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ विवाद किया और जेब से पैसे निकालने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर सुदर्शन के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने के इरादे से उसके पेट पर चाकू से वार कर दिया।

हमले में घायल सुदर्शन को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। शिकायत के आधार पर इमामवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। मामले की आगे जांच जारी है।