logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर में बेटियों से दरिंदगी की दो घटनाएं; पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, तो प्रेमी ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म


नागपुर: नागपुर शहर से दो  दिल दहला देने वाली घटनाये सामने आई है। शहर में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया, तो वहीं एक अन्य घटना में एक युवक ने 18 वर्षीय छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

​पहली घटना कलमना थाना क्षेत्र की है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पिता शराबी है और अक्सर उसकी पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता है। 7 जून को आरोपी की पत्नी काम पर गई थी, तभी उसने अपनी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर के कारण बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया।

15 अगस्त को भी आरोपी ने अपनी पत्नी के सामने ही बेटी को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित बेटी ने अपनी मां को पूरी बात बताई। मां की मदद से कलमना थाने में आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पोक्सो तथा रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

​दूसरी घटना जरीपटका थाना क्षेत्र की है, जहां एक 18 वर्षीय छात्रा के साथ उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता और आरोपी रोहित सीयाराम राउत (20) की मुलाकात कॉलेज में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्रेम संबंध बन गए। आरोपी को पता था कि छात्रा नाबालिग है, फिर भी उसने दिसंबर में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान छात्रा गर्भवती हो गई।

यह पता चलने पर आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा दी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे मेयो अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान घटना का खुलासा हुआ। मेयो अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जरीपटका पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ रेप और पोक्सो  के तहत मामला दर्ज किया है।