logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर विमानतल पर पार्सल में मिला दस किलो गांजा, पार्सल के ऊपर लगा हुआ था प्रोटीन पाउडर का लेप


नागपुर: एयरपोर्ट पर हवाई मार्ग से पार्सल के जरिये भेजे गए 10 किलो गांजे की तस्करी का मामला सामने आया है. विमानतल पर जांच के दौरान मामले का खुलासा हुआ. ओड़िशा से पार्सल दिल्ली होते हुए उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था. चौंकाने वाली बात यह है कि पार्सल के ऊपर प्रोटीन पाउडर का लेप लगा हुआ था, जिसके नीचे गांजा होने का खुलासा हुआ है. सोनेगांव थाने मे एनडीपीएस के तहत यह मामला दर्ज किया गया जिसमें आगे की जांच जारी है। 

इस पार्सल डिलीवरी कॉपी पर राहुल फिटनेस, छापड़िया एल जी शोरुम रोड, इंदिरा चौक, कांताबेनजी, ओड़िशा का स्टीकर चिपका था. विमानतल पर कार्गो विभाग की डोमैस्टिक स्क्रीनिंग मशीन पर अन्य शहरों से आए पार्सल की जांच की जा रही थी. तभी  कार्गो कर्मियों को संदेह होने पर इसकी सूचना सुरक्षा प्रबंधक को दी गई. 

प्रबंधक ने मामले की सूचना सोनेगांव पुलिस को दी. इसके बाद तत्काल पुलिस टीम ने कागों पहुंचकर बॉक्स की जांच की तो उसमें लाल-पीले रंग की प्लास्टिक थैली में हरे रंग का मादक पदार्थ गांजा मिला. इस गांजे का वजन 10 किलो 28 ग्राम था जिसकी कीमत 2 लाख  होने का अनुमान लगाया गया है. पार्सल में इस तरह से गांजा मिलने के बाद हड़कंप मच गया है और सोनेगांव पुलिस इस मामले में  अब आगे की जांच कर रही है. 

देखें वीडियो: