logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चोरी करते ही धरे गए 2 नाबालिग सगे भाई, गर्लफ्रेंड को दिलाना था आईफोन


नागपुर: गर्लफ्रेंड को आईफोन दिलाने के लिए 2 सगे भाइयों ने एक घर में सेंध लगाई और ताला तोड़कर नकद 1.44 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया. हालांकि इसी बीच पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने इन दोनों को पकड़ लिया और उनसे पास से चोरी की नकदी भी जब्त कर ली। यह मामला पर के सामने आया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए ये  दोनों चोर सगे भाई है. एक की उम्र 17 और दूसरे की 16 वर्ष है. कामनानगर, ओल्ड कामठी रोड निवासी दिघेश्वर किसनलाल रहांगडाले 6 जनवरी को अपने घर पर ताला लगाकर गांव गए थे. बुधवार को आरोपियों ने घर पर ताला देखा और कंपाउंड वॉल फांदकर भीतर गए. ताला तोड़कर घर की अलमारी में रखे 1.44 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए. 

गुरुवार तड़के कलमना पुलिस की टीम परिसर में गश्त कर रही थी. इसी दौरान दोनों भाई संदेहास्पद स्थिति में घूमते हुए दिखाई दिए. उन्हें आवाज लगाकर रोकने पर उन्होंने भागने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उनके पास 1.43 लाख रुपये बरामद हुए. पुलिस ने नकद के बारे में  जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने कामनानगर के एक घर में सेंध लगाने की जानकारी दी. जिसके बाद रहांगडाले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. कुछ रकम आरोपियों ने खाने-पीने में उड़ाई थी. 

पूछताछ में पता चला कि बड़े भाई की गर्लफ्रेंड परिसर में ही रहती है. उसे आईफोन चाहिए था. इसीलिए दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. लेकिन दोनों के खिलाफ पहले भी चोरी के 8 मामले दर्ज हो है. उन्हें नाबालिग होने का फायदा मिलता है. बालसुधार गृह से भी दोनों जल्दी ही बाहर आ जाते हैं. दोनों को शराब और गांजा पीने की लत है. 

देखें वीडियो: