logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही तीन साल की बच्ची की हत्या, मां और प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


गोंदिया: जिले की गोरेगांव तहसील अंतर्गत हेटी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पुलिस ने एक सरोगेट मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने अपने प्रेम संबंध में बाधा बन रही तीन साल की बच्ची की हत्या कर दी।

हेटी गांव के रहने वाले ताराचंद चामलेट की दो पत्नियां हैं। उनकी दूसरी पत्नी की 3 साल की बेटी और एक बेटा है। कुछ दिन पहले ताराचंद की मौत के बाद उसकी दूसरी पत्नी रोजगार के लिए नागपुर जिले के खापरखेड़ा गांव में रहने चली गई। वहां काम करने वाले 32 वर्षीय राजपाल मालवीय से उसकी दोस्ती हुई और यह प्यार में बदल गई। प्रेम प्रसंग में बाधक बन रही तीन साल की बच्ची मानसी चामलाटे की 27 दिसंबर को दोनों ने मिलकर हत्या कर दी थी। 

दोनों मानसी के शव को गांव ले आए और ग्रामीणों व परिजनों को बताया कि मानसी की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई है। इसके बाद उन्होंने उसे दफना दिया। लेकिन मानसी की सौतेली मां को शक हुआ। वह गोरेगांव पुलिस के पास पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टेम करने की मांग की।

जांच में पता चला कि मानसी की की हत्या की गई थी। जानकारी सामने आते ही पुलिस ने आरोपी मां गुनीता और उसके प्रेमी उज्जैन निवासी को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की। इस दौरान दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने बच्ची की हत्या की क्योंकि वह उनके प्रेम संबंध में बाधा बन रही थी। मानसी की मां और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच खापरखेड़ा पुलिस कर रही है।   

देखें वीडियो: