logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर में मंदिरों से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के दो मामला का हुआ खुलासा, क्राइम ब्रांच यूनिट 6 की कार्रवाई


नागपुर: अपराध शाखा  की टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो कि शहर के  मंदिरों से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पकड़े गए आरोपी ने शहर में दो मंदिरों में हुई चोरी की कबूली दी है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के माल को भी बरामद  किया है। 

क्राइम ब्रांच यूनिट 6 की टीम को पेट्रोलिंग के दौरान कामगार नगर चौक पर घूमते हुए यह आरोपी संदिग्ध रूप में मिला था। पूछताछ में उसकी पहचान सुभाष झाडे के रूप में हुई है जो की टेलीफोन एक्सचेंज चौक पर फुटपाथ पर रहता  है तथा मूलत  बैतूल मध्य प्रदेश का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि सुभाष को शराब पीने की लत है और इसी लत के चलते उसने तहसील के टिमकी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर सहित तांडापेठ  के हनुमान मंदिर से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

इन दोनों चोरी की वारदातों में उसने चांदी के मुकुट चोरी किए थे जिन्हें पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया है। दरअसल चोरी की इन दोनों वारदातों में आरोपी के कुछ सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे थे और उसके बाद से ही पुलिस उसकी शहर भर में तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माल सहित आगे की कार्रवाई के लिए तहसील पुलिस के हवाले किया है