logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मजबूरी का सौदा, मुनाफे का खेल! आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं से स्पा की आड़ में देह व्यापार


नागपुर: नागपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार के एक मामले का क्राइम ब्रांच  ने पर्दाफाश किया है। आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर और पैसों की तंगी से जूझ रही महिलाओं को लालच देकर इस धंधे में शामिल किया जाता था। कार्रवाई के दौरान तीन पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू कर स्पा सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

बाहर से एक सामान्य स्पा सेंटर... अंदर कथित तौर पर चल रहा था अनैतिक कारोबार...क्राइम ब्रांच यूनिट-1 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र स्थित छावनी चौक के अचरज टावर में संचालित रेडिएंट सैलून एंड स्पा सेंटर पर नजर रखी गई। पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर पूरे मामले की पुष्टि की। जैसे ही कथित सौदा तय हुआ, टीम ने छापा मारकर कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि स्पा सेंटर संचालक भूषण वाघमारे महिलाओं को आर्थिक मदद और पैसों का प्रलोभन देकर इस कथित कारोबार से जोड़ता था।

पुलिस के अनुसार, एक महिला के लिए 4 हजार रुपये में कथित सौदा तय किया गया था। वहीं, स्पा सेंटर में मौजूद तीन महिलाओं को 15 हजार मासिक भुगतान के आधार पर रखा गया था। जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि रेस्क्यू की गई महिलाओं में से एक महिला का नाम पूर्व में भी इसी तरह के एक मामले में सामने आ चुका है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीनों महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। मौके से नकद राशि, मोबाइल फोन, डीवीआर बॉक्स समेत अन्य सामग्री जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 36 हजार रुपये बताई जा रही है।

आरोपी और रेस्क्यू की गई महिलाओं को आगे की कानूनी कार्रवाई एवं जांच के लिए सदर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गतिविधि केवल एक स्पा सेंटर तक सीमित थी या इसके तार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।