logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बीमारी और कर्ज से परेशान परिवार ने पिया ज़हर, ज़हर पिने से दंपति की मौत, बेटी की हालत नाजुक


नागपुर: शहर के जरीपटका परिसर में रहने वाले एक तीन लोगों के परिवार ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। 3 महीने पहले केरल निवासी विजय नायर की पत्नी प्रिया को कैंसर की बीमारी होने का पता चला। जिसके बाद विजय और उनका परिवार पत्नी के इलाज के लिए नागपुर आये। विजय की पत्नी प्रिया का इलाज नागपुर के एक निजी अस्पताल में शुरू था। 

वे नारी स्थित गजानन नगर में रहने वाले प्रकाश वाडी नामक व्यक्ति के घर में किराए से रह रहे।  थे। पत्नी की बीमारी में अधिक खर्च होने से नायर दंपति ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया। बुधवार रात खाना खाने के बाद प्रिया ने अपनी  बेटी वैष्णवी को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया था जिसमें जहर मिलाया गया था,बाद में नायर दंपत्ति ने भी कोल्ड ड्रिंक में मिलाया जहर पी लिया। जिसके बाद दम्पति की मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी 12 वर्ष की वैष्णवी है जिसका इलाज मेओ अस्पताल में जारी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बेहोशी की हालत में वैष्णवी को इलाज के लिए मेओ अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने नायर दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए  अस्पताल में  भेज दिया है।  बताया जा रहा है की विजय नायर ने केरल में भी पत्नी के इलाज के लिए कई लोगों से पैसे उधार लिए थे। लेकिन इलाज में ज्यादा खर्च होने से वो परेशान था जिसके बाद ये कदम उठाया। जरीपटका पुलिस मामले की जांच कर रही है।