logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

राक्षक पिता! दो जुड़वां बच्चियों की हत्या, अंढेरा की घटना, मिलीं सड़ी-गली लाशें


बुलढाणा: बुलढाणा जिले की देउलगांव राजा तहसील के अंढेरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अंधेरा और अंचरवाड़ी के बीच जंगल में दो जुड़वां बच्चियों के सड़े-गले शव मिले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पिता ने ही दोनों बच्चियों की जान ले ली।

फिलहाल, घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट है कि यह घटना पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण हुई। आरोपी पिता वाशिम जिले का रहने वाला है और उसने खुद वहाँ के पुलिस स्टेशन में जाकर अपना अपराध कबूल किया। इसके बाद, अंढेरा पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और दोनों बच्चियों के शव बरामद किए। पुलिस सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर की है। आरोपी पिता राहुल शेषराव चव्हाण पुणे से गाँव जा रहा था। उसकी पत्नी उससे पहले ही अपने मायके चली गई थी।

इस बीच, उसने अपनी पत्नी से हुए विवाद का गुस्सा अपनी ढाई साल की बेटियों पर निकाला। वह लड़कियों को जंगल में ले गया और धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। शनिवार को उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल की जांच की।