logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

संघ मुख्यालय के सामने मौजूदा पंडाल से चोर ने उड़ाई दानपेटी, अतिसुरक्षित क्षेत्र में हुई घटना से उठे रहे सवाल


नागपुर: मध्य नागपुर के महल परिसर में संघ मुख्यालय के सामने मौजूद एक गणेश मंडल से दानपेटी से पैसे चुराने की घटना सामने आई है। बुधवार तड़के साढ़े यह वारदात हुई।  सुबह आरती के समय यह घटना का पता चला। जिसके बाद गणेश मंडल के सदस्यों द्वारा कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। संघ मुख्यालय जैसे हाई सिक्युरिटी वाले परिसर में हुई इस चोरी से नागपुर पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। 

महल परिसर स्थिति संघ मुख्यालय के ठीक सामने गणेश मंडल का पंडाल है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के तीन बजे के आस-पास परिसर के समीप रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने चार पहिया से गणेश  मंडल के सचिव की दो पहिया को टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनवाई देते हुए पंडाल में सो रहे युवक बाहर निकले और कार चालक को लेकर कोतवाली थाने मामला दर्ज कराने पहुंचे।

इसी दरम्यान किसी अज्ञात व्यक्ति ने दान पति को फोड़कर पैसे चोरी कर लिए।  चोरों ने केवल 500 और 100 के नोट ही चोरी किये, वहीं 10-20 के नोटों को दानपेटी में ही छोड़ दिया। सुबह जब आरती के लिए पहुंचे तो दानपेटी गायब दिखी। खोजबीन करने के बाद पंडाल के पीछे पति दिखाई दी। मंडल के सदस्यों के अनुसार, चोर ने पेटी से सात से आठ हजार रुपये चुरा लिए हैं।

घटना की जानकारी तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस आगे की जांच कर रही है। संघ मुख्यालय होने के नाते यहाँ कड़ी सुरक्षा रहती है। स्थनीय पुलिस सहित यहाँ केंद्रीय एजेंसिय भी यहाँ तैनात रहती है। लेकिन उसके बावजूद हुई इस वारदात ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।