logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Wardha

Wardha: पुलिस वाहनों को उड़ाते निकला ट्रक, वाहन में भरे थे गोवंश, सबूत मिटाने ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा …


वर्धा: वर्धा में चौंकाने वाली घटना घटी है. यहां समृद्धि राजमार्ग येलाकेली नाके के पास गोवंश ले जा रहे एक ट्रक में आग लग गई, जिसमें 15 जानवर झुलस गए. लेकिन चौंकाने वाली बात है कि ट्रक चालक ने ही जानवरों पर दया किए बिना वाहन में आग लगाई और फरार हो गया.    

यह मामला जितना सरल दिखाई दे रहा है, वैसा है नहीं. यह ट्रक येलाकेली टोल नाके के पास से गुजर रहा था. वहां मौजूद पुलिस ट्रक को रोकने के लिए आगे बढ़ी. लेकिन वाहन चालक ने पुलिस की दोनों गाड़ियों को टक्कर मारी और आगे बढ़ गया.

ट्रक ड्राइवर पुलिस की दो सरकारी गाड़ियों को टक्कर मारकर मुंबई की ओर भाग रहा था. इसके बाद ड्राइवर ने आगे जाकर विरुल के पास ट्रक में आग लगा दी और पुलगांव की ओर भाग गया.

ट्रक में आग लगने से लगभग पांच से छह मवेशियों की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई. नौ जानवरों को बचा लिया गया है. एलसीबी टीम की गाड़ी के साथ-साथ सेवाग्राम पुलिस स्टेशन की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है.