logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पारडी में युवक का मर्डर, मोटरसाइकिल चोरी के संदेह में हुई हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: पारडी थाना अंतर्गत भांडेवाड़ी रेलवे परिसर में एक युवक का धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। मोटरसाइकिल चोरी के संदेश में यह हत्या किए जाने की जानकारी है। पुलिस ने इस हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। 

मृतक की पहचान एकता नगर पारड़ी निवासी 31 वर्षीय सतीश कालीदास मेश्राम  रूप में हुई है। सतीश मेश्राम सेंट्रींग का काम करता था और उसे शराब और गांजा पीने की लत थी। बुधवार 1 मई  की रात को वह अपने दोस्त विशाल शेन्डे के साथ घर से बाहर गया था, परंतु वापस नहीं लौटा। विशाल पेशे से ऑटो चालक है और वाथोड़ा के आबू मियां परिसर में रहता है।

सुबह तक जब सतीश  घर नहीं आया, तब उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पारडी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार शाम सतीश का शव रेलवे ट्रैक के पास निर्जन स्थान पर मिला। शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।  घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा किया और शव को मेयो अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

जांच के दौरान ही पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी आबू मियां वाठोडा निवासी विशाल उर्फ कुणाल उर्फ विक्की कैलाश शेन्डे को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल के किसी रिश्तेदार की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी और उसे संदेह था कि उसके ही दोस्त सतीश ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी की है। 

इस बात को लेकर ही उन दोनों का पहले भी आपस में विवाद हुआ था। हालांकि बाद में मोटरसाइकिल मिल गई थी। बीती रात भी इस बात को लेकर ही खाने पीने उनका आपस में विवाद में विवाद हुआ और इस विवाद में विशाल ने अपने पास के चाकू से सतीश के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी और बाद में फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच यूनिट 4 की टीम ने विशाल को देर रात नंदनवन परिसर से गिरफ्तार कर लिया है और उसे आगे की कार्रवाई के लिए वाठोड़ा पुलिस के हवाले किया है। 

देखें वीडियो: