logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामटेक के दुधाडा गांव में युवक की हत्या, पैसों के विवाद के चलते उतारा मौत के घाट


नागपुर: रामटेक थाना अंतर्गत आने वाले दुधाडा गांव में पैसे के विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. इस घटना के कारण गांव में तनाव की स्थिति निर्माण हो गई है.   

रामटेक के दुधाडा गांव में रहने वाले हर्षल धनराज कोटांगले का गांव में रहने वाले कुछ लोगों से पैसे का विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर गुरुवार रात 11 से 12 बजे के बीच हर्षल धनराज कोटांगले का उन लोगों से विवाद हुआ, जिसमें आरोपियों ने हर्षल कोटांगले पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. यह घटना मृतक के घर से मात्र 20 मीटर की दूरी पर हुई. 

घायल को रामटेक उपजिला रूग्नालय पहुंचाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने के कारण घायल को मेवा हास्पिटल भेजा गया, जिसमें रास्ते में ही घायल ने दम तोड दिया. प्रकरण को लेकर रामटेक पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है, तथा रामटेक थानेदार आशाराम शेटे अपने दल बल के साथ देर रात से ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.