logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दाल मिल से करीब 700 किलो तुअर दाल चोरी, बाप बेटे सहित तीन गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के कलमना पुलिस थाना अंतर्गत भारत नगर स्थित एक दाल मिल में सेंध मारी कर चोरों ने करीब 700 किलो तुअर की दाल चोरी कर ली थी. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बाप बेटे सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक अन्य की तलाश कर रही है. आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का माल भी पुलिस ने बरामद किया है.

कलमना पुलिस थाने के भारत नगर में मुकेश शाह की अमर प्रोटीन नाम से दाल मिल है. 24 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने उनकी कंपनी के छत के रास्ते अंदर से करीब 700 किलो ग्राम तुअर की दाल चोरी कर ली थी. हालांकि आरोपियों ने अलग-अलग दिनों में थोड़ा-थोड़ा कर यह चोरी की थी लिहाजा इसका पता मुकेश शाह को 21 मई को लगा था. जिसके बाद इसकी शिकायत उन्होंने कलमना पुलिस से की थी.

जांच के दौरान ही पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले थे जिसमें एक माल वाहक गाड़ी में आरोपी अलग-अलग दिनों में चोरी की तुअर की दाल ले जाते हुए दिखाई दिए थे. इसी सुराग के बाद पुलिस ने भागवत उर्फ गुड्डू उमर, दामू राम लखन खेलवार और राम लखन खेलवार को गिरफ्तार किया. इस अपराध में जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया उसके ड्राइवर की तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल की गई माल वाहक गाड़ी और  दाल सहित करीब सात लाख 62000 रुपयों का माल बरामद किया है.