logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

मामले से बचाने मांगी दो लाख की रिश्वत, एसीबी ने सब-इंस्पेक्टर सहित दो के खिलाफ मामला किया दर्ज


नागपुर: नागपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की आर्थिक शाखा के एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर  और उसके राइटर के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है। जमीन से जुड़ी एक जांच के दौरान इन दोनों पर चार्जशीट को कमजोर करने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग करने का आरोप है। हालाँकि एसीबी के ट्रैप की भनक लगने के कारण दोनों ने पैसे स्वीकार नहीं किए, लेकिन रिश्वत की मांग करने के चलते उनके खिलाफ सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता 36 वर्ष के हैं. जमीन के एक मामले में पारिवारिक विवाद के चलते उनके खिलाफ वाथोड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ था और इस मामले में उन्हें जेल तक की हवा तक खानी पड़ी थी. इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच के अपराध शाखा के अधिकारी पीएसआई गणेश राउत और उनका रायटर head constable चंद्रशेखर घागरे कर रहे थे. आरोप है कि इस मामले की चार्ज शीट कमजोर करने के  एवज में पुलिस कर्मियों ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी.

4 अगस्त को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने इन दोनों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था लेकिन आरोपियों को ट्रैप होने का शक हो जाने के कारण उन्होंने पैसे स्वीकार नहीं किये थे। बावजूद इसके रिश्वत की मांग किए जाने के आधार पर इन दोनों के खिलाफ गुरुवार को सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। इन दोनों ही आरोपियों को सूचना पत्र जारी किया गया है।

साथ ही उनके घर की तलाशी की प्रक्रिया भी जारी है इन दोनों को ही एंटी करप्शन ब्यूरो में शुक्रवार को हाजिर रहने का निर्देश दिये गये है. हालांकि पुलिस दल में एंटी करप्शन ब्यूरो की इस कार्रवाई के बाद खलबली का माहौल है।