logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: अकोला पुलिस ने किया 226 किलोग्राम गांजा नष्ट, 11 मामलों में जब्त किया गया था नशीला पदार्थ


अकोला: नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने 11 मामलों में जब्त 226 किलोग्राम गांजा को व्यवस्थित तरीके से नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई राज्य के विशेष नशा निरोधक कार्यबल के निर्देशों के अनुसार की गई।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन और निपटान समिति की सलाह पर चलाया गया। इस अभियान के लिए महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुंबई और सरकारी अफीम एवं क्षारोद उत्पादन परियोजना, नई दिल्ली से अनुमति प्राप्त की गई थी।

अकोला जिले में पिछले कुछ वर्षों में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज 11 मामलों में जब्त कुल 226 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया। जब्त सामग्री को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में और वीडियोग्राफी के माध्यम से बाहर निकाला गया। उसके बाद बुटीबोरी (नागपुर) की एक कंपनी में गांजे को नष्ट किया गया।