logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

WCL खदान में हादसा, क्रेन के नीचे मिला वेकोलि कर्मी का शव; हत्या या आत्महत्या की आशंका


नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील के अंतर्गत आने वाले कन्हान थाना क्षेत्र की WCL एकीकृत इंदर-कामठी डीप ओपन कास्ट माईस में कार्यरत एक वेकोलि (WCL) कर्मी का शव उसकी क्रेन मशीन के नीचे मिलने से पूरे वेकोलि क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

देर रात ड्यूटी के दौरान हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक वेकोलि कर्मी की पहचान क्रेन मशीन चालक श्रीकांत रामकृष्ण नितनवरे के रूप में हुई है, जो उमरेड तहसील के उमरगांव का निवासी था। श्रीकांत 9 अक्टूबर को अपनी सेंकड पाली (शिफ्ट) में ड्यूटी पर आया था। रात लगभग 8:30 से 9:00 बजे के बीच, वेकोलि कर्मी श्रीकांत का शव उसी क्रेन मशीन के नीचे मिला, जिसे वह चला रहा था।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही कन्हान पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे कामठी उपजिला रुग्णालय (अस्पताल) में शव विच्छेदन (पोस्टमॉर्टम) के लिए भेज दिया है। पुलिस इस पूरे प्रकरण को हत्या और आत्महत्या दोनों दृष्टिकोण से जाँच रही है।