logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कपिल नगर में अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, छह लाख रुपये का मादक पदार्थ व अन्य सामान जब्त


नागपुर: क्राइम ब्रांच की टीम ने कपिल नगर पुलिस थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर छापा मार कार्रवाई करते हुए अफीम जैसे प्रतिबंधित मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से करीब ढाई किलो ग्राम अफीम, बरामद की गई है। पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी के नाम का भी खुलासा किया है जिसकी भी तलाश अब पुलिस कर रही है। 

क्राइम ब्रांच यूनिट 5 की टीम को गुप्त जानकारी मिली थी हरमित सिंह उर्फ बब्बू दर्शन सिंह गुरम अफीम तस्करी के धंधे में लिप्त है और उसके घर बाबादीपसिंह में अफीम रखी हुई है। इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए हरमित सिंह उर्फ बब्बू दर्शन सिंह गुरम को गिरफ्तार किया। उसके घर की तलाशी लेने के बाद करीब ढाई किलो अफीम सहित 6 लाख 19 हजार रूपयों का माल बरामद किया गया है। 

पूछताछ में पता चला कि हरमित सिंह अभी आरटीओ में दलाली का काम करता है परंतु इससे पहले वह ट्रक ड्राइवर था। उसी दौरान उसकी पहचान झारखंड के किसी गौतम नामक अफीम तस्कर से हुई। पहले हरमित सिंह को अफीम खाने की लत लगी और धीरे-धीरे उसने इसकी बिक्री करना शुरू कर दिया। पुलिस ने हरमित सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए कपिल नगर पुलिस के हवाले किया गया है। उसके दूसरे साथी की भी तलाश  कर रही है।