logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पुरानी रंजिश के चलते 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, दो घायल


अकोला: जिले के खदान पुलिस थाना क्षेत्र के जेतवन नगर में रविवार शाम पुरानी रंजिश के चलते 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दशरथ शितोडे के रूप में हुई है। वहीं घटना में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामूली बात के चलते दो गुटों में विवाद हो गया, धीरे- धीरे यह विवाद  हिंसक रूप में बदल गया। जिसके बाद दोनों गुटों के युवकों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में करण शितोडे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसके साथियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, वैभव पुरुषोत्तम शितोडे और विशाल गणेश वरोटे गंभीर रूप से घायल हो गए , दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही खदान पुलिस थाने के प्रभारी मनोज केदारे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का पंचनामा किया। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों गुटों के संदिग्धों को हिरासत में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी। इस जांच के दौरान पुलिस ने हत्या के संदेह के चलते प्रशिक जावळे और मयूर मस्के को गिरफ्तार किया है। वहीं, कुछ आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।