logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: अकोट मंडल अधिकारी पर हमला, दो गिरफ्तार


अकोला: अकोट शहर के तलाठी कार्यालय में सरकारी काम निपटा रहे अकोट मंडल अधिकारी गणेश भारती पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमले में भारती घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अकोट शहर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वो जब मंडल अधिकारी गणेश भारती गजानन नगर क्षेत्र में तलाठी कार्यालय में सरकारी काम निपटा रहे थे, तब मोटे बरगान निवासी सुनील अंबादास कटोरा और माधव नामदेव ताड़े कार्यालय में आए। उन्होंने भारती से उनके मामले में फैसले के लिए इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों की प्रतियां मांगी।

जब भारती ने कहा कि पांच मिनट रुको, काम खत्म होने के बाद प्रतियां दूंगा, तो दोनों आरोपियों ने गुस्से में आकर उनके साथ गाली-गलौज की और लैपटॉप और दस्तावेज टेबल पर फेंक दिए। उन्होंने भारती के दोनों हाथ पकड़े और कटर से उनकी गर्दन पर वार कर उन्हें सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस संबंध में अकोट शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घायल गणेश भारती का इलाज चल रहा है और विदर्भ पटवारी संघ ने हमले की निंदा की है।