logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola : मानसिक प्रताड़ना से तंग BAMS छात्रा ने की आत्महत्या, दहेज की मांग से थी परेशान, मंगेतर समेत तीन पर मामला दर्ज


अकोला: जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक उच्च शिक्षित BAMS की छात्रा ने अपने मंगेतर और उसके परिवार द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मृतक छात्रा की पहचान कीर्ति नगराले के रूप में हुई है, जो शहर के गीता नगर स्थित लोटस ग्रीन अपार्टमेंट में किराए पर रहती थी और देशमुख अस्पताल में पार्ट टाइम काम कर रही थी। कीर्ति BAMS के अंतिम वर्ष की छात्रा थी।पुलिस को दिए बयान के अनुसार 20 जुलाई को कीर्ति की सगाई जालना के डॉ. आशीष गौतम वावले से हुई थी।

सगाई के कुछ दिनों बाद आशीष के पिता गौतम वावले ने शादी जालना में करने की शर्त रखते हुए 8 लाख रुपये की दहेज की मांग की, जिसे कीर्ति के पिता ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद 20 अगस्त को फिर से 2 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई, जिससे कीर्ति बेहद तनाव में आ गई।इसी दौरान, कीर्ति को पता चला कि आशीष को शराब पीने की बुरी लत है।

इस बात से परेशान होकर उसने अपने पिता से कहा कि वह यह शादी नहीं करना चाहती। 26 अगस्त को कीर्ति और आशीष के बीच इसी बात को लेकर तीखी बहस हुई।जब कीर्ति के पिता उससे मिलने अकोला पहुंचे, तो उन्होंने अपनी बेटी को पंखे से लटका हुआ पाया।

 सूचना मिलते ही जूनाशहर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट और कीर्ति का मोबाइल फोन मिला।सुसाइड नोट में कीर्ति ने साफ तौर पर लिखा है कि डॉ. आशीष वावले और उनका परिवार ही उसकी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार है। पुलिस ने कीर्ति के पिता की शिकायत के आधार पर डॉ. आशीष गौतम वावले उनके पिता गौतम वावले और एक अन्य सदस्य के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।फिलहाल, जूनाशहर पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।