logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: शराब के नशे में बेटे ने ली जन्म देने वाली मां की जान, पूरे गांव में सनसनी


अकोला: महाराष्ट्र के अकोला जिले के बार्शीटाकली तहसील अंतर्गत विजोरा गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। शराब की लत में डूबे एक युवक पर अपनी ही मां की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय सागर शांताराम पांडे और उसकी मां रंजना पांडे के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सागर घर बेचकर शराब के लिए पैसे चाहता था, लेकिन उसकी मां इसका लगातार विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी मां-बेटे के बीच इसी मुद्दे पर विवाद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुस्से में सागर ने अपनी मां के साथ मारपीट की और कथित तौर पर लात-घूंसों से हमला करने के बाद साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बार्शीटाकली पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।