logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola : हाईप्रोफाईल सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में 5 महिलाएं और 5 पुरुष रंगेहाथ गिरफ्तार


अकोला: शहर के पॉश इलाके कीर्ती नगर में एक घर में देह व्यापार चलाए जाने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद खदान पुलिस स्टेशन की टीम ने सोमवार, 21 जुलाई की रात करीब 10 बजे छापा मारते हुए पांच महिलाओं और पांच पुरुषों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

गोरक्षण मार्ग के पास स्थित कीर्ती नगर को अकोला का उच्चभ्रू क्षेत्र माना जाता है, लेकिन वहीं एक महिला द्वारा अपने घर से देह व्यापार का संचालन किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी।जानकारी की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने महिला अधिकारियों के साथ मिलकर छापा मारा और मौके पर ही सभी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए पुरुषों में एक ग्रामीण क्षेत्र से और चार शहरी क्षेत्र से थे।

पुलिस ने पांचों महिलाओं को भी हिरासत में लिया है। इस पूरे मामले में जयेश नरेश अग्रवाल , अब्दुल मुजाहिद अब्दुल वाहेद  , विशाल पुरुषोत्तम चांडक , निजाम चंदू चौधरी , और अजय देवेंद्र जामनिक के खिलाफ खदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने इस कार्रवाई में 2,86,380 का सामान जब्त किया है। मामले की आगे की जांच जारी है, और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह रैकेट कितने समय से संचालित हो रहा था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल है।