logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पातुर नायब तहसीलदार धमकी मामले में प्रहार कार्यकर्ता गिरफ्तार


अकोला: नायब तहसीलदार की शिकायत पर प्रहार जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद पाटिल वानखड़े के खिलाफ अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वानखड़े पर आरोप है कि उन्होंने कार को लेकर हुए विवाद में निजी ड्राइवर को धमकाया और गाली देते हुए कहा, “अगर वही ड्राइवर दिखे तो दोनों को जिंदा जला दूंगा।”

बुधवार दोपहर पुलिस उपनिरीक्षक बंडू मेश्राम और क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे अकोला रेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे अकोला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

अरविंद पाटिल को एक नायब तहसीलदार को जाति-आधारित गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही इस मामले में पांच आरोपी हैं, जिनमें से तीन सचिन निमकाले, स्वप्रिल पजाई और सचिन तायडे अभी भी फरार हैं।एक संदिग्ध की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शेष आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्वप्निल पजाई विवरा को भी शामिल किया गया है। आरोपी सचिन निमकाले, स्वप्निल पजाई और सचिन तायडे फरार हैं और उन्हें ढूंढने के लिए एक विशेष टीम काम कर रही है। 

देखें वीडियो: