logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola Riots: पुलिस ने शांति कमेटी के साथ की बैठक, पुलिस ने 30 लोगों को किया गिरफ्तार


अकोला: मामूली बात को लेकर शहर के हरिहर पेठ में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद धीरे-धीरे दंगों में बदल गया। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। वहीं इसको लेकर रविवार सुबह पुलिस ने इलाके में शांति के लिए वहां की कमेटियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी पंथो के लोग शामिल हुए। वहीं इस दंगों में शामिल 30 लोगों को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

वहीं इस मामले में अकोला एसपी संदीप घुगे ने कहा, "धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव व्याप्त हो गया। पथराव हुआ, वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। शहर में भारी पुलिस बल तैनात है।" उन्होंने आगे कहा, “हिंसक भीड़ ने कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।”

एसपी ने कहा, "इस हमले में दो पुलिस कर्मियों सहित आठ लोग घायल हो गए। हालांकि, सभी खतरे से बाहर है। वहीं एक को सिविल अस्पताल में मृत लाया गया था, लेकिन हम इसकी जांच कर रहे हैं। अभी तक इस मामले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

मामले की जांच का दिया आदेश

वहीं इस मामले पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मामले की जांच करने का आदेश दिया है। डीसीएम ऑफिस ने बयान जारी करते हुए कहा, "अकोला की घटना को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बीती रात से ही डीजीपी के साथ-साथ अकोला पुलिस के भी संपर्क में थे. अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति है. अब तक करीब 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और डिप्टी सीएम ने भी घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं।"