logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola : कृषि नगर फायरिंग और दंगे मामले में छह फरार आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद


अकोला : शहर के कृषि नगर में हुए फायरिंग और दंगे के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छह फरार आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने बुलढाणा जिले के शेगांव के पास नागझरी गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी जब्त किया है।

10 जुलाई की रात को कृषि नगर इलाके में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों तरफ से लाठी, तलवार, लोहे की पाइप और देसी कट्टे से हमला किया गया था। इस झगड़े में जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस मामले में सतीश वानखड़े और आकाश गवई ने सिविल लाइन्स थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने पहले कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी फरार थे। पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक शंकर शेळके की टीम ने जांच शुरू की।तकनीकी जानकारी के आधार पर पता चला कि आरोपी 19 जुलाई को नागझरी गांव में छिपे हैं। इसके बाद पुलिस उपनिरीक्षक विष्णु बोडखे और उनकी टीम ने वहां छापा मारा और सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले की आगे जांच कर रही है।