logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Akola: तलवार से केक काटकर दहशत फैलाने वाले 6 युवक गिरफ्तार, दर्यापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई


अमरावती: दर्यापुर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तलवार और धारदार हथियारों के साथ जन्मदिन मनाकर दहशत फैलाने वाले छह युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हथियार, वाहन और मोबाइल फोन समेत करीब 13.81 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।

पुलिस को 5 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि बनोसा के अवधूत नगर क्षेत्र के कुछ युवक चारपहिया और दोपहिया वाहनों में तलवार, चाकू और डंडे लेकर नारेबाजी करते हुए अपने एक मित्र का जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

उपविभागीय पुलिस अधिकारी सतीश कुलकर्णी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने अभय कैथवास, मोहित राऊत, श्रीकांत दाळू, अपूर्व लहाने, रितेश पखान और संचित मानकर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक तलवार, तीन धारदार चाकू, दो डंडे, दो चारपहिया वाहन, तीन दोपहिया वाहन और छह मोबाइल फोन जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 13.81 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर तलवार से केक काट रहे थे, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का उपयोग कर रहे थे, तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे और शहर में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे।

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने, गैरकानूनी जमावड़ा करने, सार्वजनिक शांति भंग करने और मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की जांच दर्यापुर पुलिस द्वारा की जा रही है।