logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: मॉर्निग वाक में गई महिला की गला घोंटकर हत्या, आरोपी हुआ फरार


अकोला: अकोला शहर से दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है। जहां मॉर्निंग वॉक में गई महिला की गला घोंटकर और सर को सड़क पर पटकर हत्या कर दी। यह वारदात आज मंगलवार सुबह करीब सात बजे शहर के ओल्ड हिंगना रोड पर हुई। मृतक की पहचान सविता विजय ताथोड़ (46) के रूप में हुई है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धीरज चुंगड़े मौके से फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुराने विवाद में हत्या करने की बात सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह सविता विजय ताथोड़ अपनी सहेली के साथ जूना हिंगना रोड पर 'मॉर्निंग वॉक' के लिए गई थीं। जहां आरोपी धीरज चुंगड़े ने पुरानी दुश्मनी के कारण महिला को रोका फिर उसका गला घोंट दिया। आरोपी का इससे मन नहीं भरा, तो उसने महिला का सिर सड़क पर पटक दिया। क्षेत्र की एक अन्य महिला और एक पुरुष ने सविता ताथोड़ को बचाने की कोशिश की। हालाँकि, वे सफल नहीं हुए।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। घटना की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया। आरोपी की तलाश के लिए घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

दो महीने पहले हुआ था विवाद

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सविता ताथोड़ और आरोपी के परिवार के बीच दो महीने पहले विवाद हुआ था। इस बहस के परिणामस्वरूप मारपीट भी हुई। इसके खिलाफ एक जवाबी शिकायत भी दर्ज की गई। इस मामूली विवाद का गुस्सा आरोपी के मन में रह गया। इसी विवाद के चलते आज आरोपी ने महिला पर गंभीर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से ताथोड़ परिवार में शोक व्याप्त है तथा क्षेत्र में शोक की भावना है।