logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर


अमरावती: अमरावती ज़िले के वलगांव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कमुंजा फाटा के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। यह घटना तब हुई जब एक 60 वर्षीय यात्री को लिफ्ट देकर ले जा रहे मोटरसाइकिल चालक को तेज़ रफ़्तार ट्रेवल्स बस ने पीछे से टक्कर मार दी। वलगांव पुलिस ने बस के चालक, रोहित रमेश तलस को गिरफ़्तार कर लिया है और उसके ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वलगांव पुलिस स्टेशन से थोड़ी ही दूरी पर स्थित कमुंजा फाटा के पास गुरुवार, 23 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। नया अकोला, अमरावती के निवासी रोहन बाबूराव सवाई अपनी टू-व्हीलर पर अमरावती से आ रहे थे। जब नवसारी चौक पर 60 वर्षीय शेख बब्बू शेख अब्बास ने उनसे कमुंजा फाटा तक लिफ्ट मांगी।

रोहन ने मानवता दिखाते हुए उन्हें बिठा लिया, लेकिन जैसे ही वे कमुंजा फाटा पहुँचे, अमरावती से परतवाड़ा की ओर तेज़ रफ़्तार से आ रही ट्रैवलर बस ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रोहन और शेख बब्बू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अमरावती ज़िला सामान्य अस्पताल पहुँचाया गया। दुर्भाग्यवश अस्पताल में इलाज के दौरान, कमुंजा निवासी शेख बब्बू शेख अब्बास की मृत्यु हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही वलगांव पुलिस ने ट्रैवलर बस के चालक, रोहित रमेश तलस को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वलगांव पुलिस ने दोनों वाहनों को ज़ब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

देखें वीडियो: