logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: महिला का मंगलसूत्र छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, 100 CCTV खंगालकर पुलिस ने सुलझाया मामला


अमरावती: अमरावती शहर पुलिस की अपराध शाखा ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई मोपेड सहित कुल 1 लाख 52 हजार रुपये का माल बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 17 जून को राजापेठ थाना क्षेत्र के बालाजी प्लॉट इलाके में पैदल जा रही 50 वर्षीय महिला के गले से एक अज्ञात व्यक्ति ने मोपेड पर आकर मंगलसूत्र छीन लिया था और मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद राजापेठ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, वहीं अपराध शाखा की टीम भी समानांतर जांच में जुट गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आरोपी के फरार होने के संभावित मार्गों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। लगातार चार दिनों तक तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पीछा करने के बाद पुलिस ने अनिल शेषराव लाखपुरकर (53), निवासी वासनकर वाड़ी, अमरावती को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसके पास से 8 ग्राम सोने की लगड़, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 12 हजार रुपये है, तथा अपराध में इस्तेमाल की गई मोपेड जब्त कर ली। कुल बरामद माल की कीमत 1 लाख 52 हजार रुपये बताई गई है। 

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में अमरावती शहर अपराध शाखा की टीम ने की। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।