logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

अमरावती डबल मर्डर केस: वलगांव सरपंच समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेशी


अमरावती: अमरावती के वलगांव में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव के सरपंच सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों की हत्या कथित तौर पर कबूतर चोरी के विवाद में की गई थी। सभी आरोपियों को आज अमरावती जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा।

अमरावती के वलगांव में दो युवकों की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए गांव के सरपंच सुधीर उगले समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में हत्या के पांच मुख्य आरोपी भी शामिल हैं। जांच में सरपंच की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, ऋतिक पंडित और संजोग जोशी की हत्या कथित तौर पर कबूतर चोरी के विवाद को लेकर हुई थी। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। अब पुलिस सभी सातों आरोपियों को अमरावती जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश करेगी और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी।