Amravati: चार पहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर घायल
नागपुर: अमरावती जिले में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। धामणगांव रेलवे की ओर लौट रहे दोपहिया सवारों को शिरजगांव कोरडे के पास एक चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हिअ।
अमरावती से धामणगांव रेलवे की ओर लौट रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए। शिरजगांव कोरडे के पास उनकी दोपहिया वाहन की एक चार पहिया वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोपहिया सवार देवाशिष हांडे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उनके साथ मौजूद अंकुश वानखड़े गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अमरावती ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि शिरजगांव कोरडे इलाके में भी शोक की लहर है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी सही वजह सामने नहीं आई है। चांदूर रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
admin
News Admin