logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: ट्रक और ST बस की आमने-सामने टक्कर; ट्रक चालक की मौत, 7 घायल


अमरावती: अमरावती जिले में गुरुवार सुबह भारी बारिश के बीच दरियापुर-अमरावती रोड पर लाखापुर जंक्शन के पास एक ट्रक और महाराष्ट्र राज्य परिवहन (ST) बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि बस चालक, परिचालक और छह यात्रियों समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दरियापुर बस स्टैंड से हिंगणघाट जा रही ST बस को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक श्याम महादेव भूटे (55), निवासी दामोदी केबिन में बुरी तरह फंस गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर दरियापुर उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बस चालक, परिचालक और बस में सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।

हादसे के कारण दरियापुर-अमरावती मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। घटना की सूचना मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी सतीश कुलकर्णी उपजिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि भारी बारिश और कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए दरियापुर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।