logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर विवाहित महिला का यौन शोषण, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज


अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती शहर में एक विवाहित महिला को आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर राजापेठ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जितेंद्र भास्कर मराठे (43), निवासी पुणे के रूप में हुई है। शिकायत के मुताबिक, पीड़ित महिला वर्ष 2016 में पुणे स्थित एक मोबाइल स्टोर में काम करती थी, जहां उसकी आरोपी से पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी लगातार महिला के संपर्क में रहने और उससे मिलने की कोशिश करता रहा।

महिला के विवाहित होने की जानकारी होने के बावजूद आरोपी कथित तौर पर उसके निजी जीवन में हस्तक्षेप करता रहा। शिकायत के अनुसार, मार्च 2023 में आरोपी अमरावती आया था। इसी दौरान महिला के पति के घर में उसका बटुआ मिलने से विवाद उत्पन्न हुआ और बाद में महिला के पति घर छोड़कर चले गए।

आरोप है कि आरोपी ने पति से सुलह कराने का झांसा देकर महिला को अमरावती से बाहर ले गया। हालांकि, पति के पास ले जाने के बजाय वह उसे एक लॉज में ले गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि लॉज में खींचे गए आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा और उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा।

पीड़िता के अनुसार, 28 मई को भी आरोपी ने फोन कर उसे पति को छोड़कर उसके पास आने के लिए धमकाया था। लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने आखिरकार राजापेठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम रवाना की गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।