logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: तिवसा में पुलिस ने नागरिकों पर लाठीचार्ज, ठीक से नहीं हो पाया पारंपरिक गाय-भैंस के खेल


अमरावती: तिवसा शहर में पुराने ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने कई वर्षों से मकाजी बुवा की मूर्ति स्थापित है। यहाँ दिवाली के अवसर पर गाय भैंस का पारंपरिक खेल खेला जाता है। हालाँकि, इस वर्ष पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के कारण यह खेल स्थगित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज से आक्रोशित नागरिकों ने पटाखे फोड़कर और पुलिस वाहन पर पथराव करके अपना गुस्सा जाहिर किया।

शहर के पशुपालक शहर के मुख्य बाज़ार और पुराने ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने बरगद के पेड़ के नीचे मकाजी बुवा की पूजा करके, अपनी गायों-भैंसों को हाँककर और उन्हें खेलवाकर दिवाली मनाते हैं। दोपहर के समय में यह पारंपरिक खेल खेला जाता है। 

हालाँकि, इस साल यहाँ अतिरिक्त पुलिस बल की मौजूदगी और नागरिकों पर लाठीचार्ज के कारण कानून-व्यवस्था की समस्याएँ पैदा हो गईं। पुलिस की गाड़ियों पर पटाखे फोड़े गए। शराब की बोतलें और पत्थर फेंके गए। इस दौरान नागरिकों का जमकर गुस्सा फूटा।