logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: पोट्टे आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य श्यामसुंदर भुतडा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज


अमरावती: अमरावती के कठोरा परिसर में स्थित पोट्टे आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य श्यामसुंदर भुतडा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। उन पर कॉलेज की एक नर्स का यौन शोषण करने का आरोप है।

पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार, प्राचार्य श्यामसुंदर भुतडा ने उसे मेट्रन के पद पर पदोन्नति देने का लालच देकर उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं, बाद में उसने महिला से अपनी बेटी को भी यौन संबंध के लिए भेजने की मांग की। जब महिला ने मना किया, तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

पुलिस कर रही है जांच

महिला की शिकायत के बाद, नांदगाँव पेठ पुलिस स्टेशन में प्राचार्य के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने भुतडा के घर की फॉरेंसिक जांच भी की है। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस निरीक्षक दहातोंडे ने बताया कि आरोपी प्राचार्य फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।