logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: पहली के कहने पर पति दूसरी को करता था प्रताड़ित, चाकू से किया घायल, मामला दर्ज


अकोला: पहली पत्नी के बारे में बताए बिना दूसरी शादी करने के बाद, पति द्वारा पहली पत्नी के कहने पर दूसरी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की घटना अकोला के आकोट से सामने आई है। इस मामले में आकोट शहर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

आकोट की 35 वर्षीय महिला द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, उसकी शादी 2016 में अकोला के मोहम्मद अबरार नूर मोहम्मद से हुई थी। शादी के बाद पति का व्यवहार अच्छा रहा। कुछ महीनों के बाद, मोहम्मद अबरार ने अपनी पत्नी को उसकी पहली शादी के बारे में बताया। अपनी पहली पत्नी को उसने बालापुर में रखा था। उसने बताया कि उसकी पहली पत्नी से दो बच्चे हैं जी खैर मोहम्मद प्लॉट में रहते हैं और पति भी उसके पास जाता है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि पहली पत्नी के कहने पर पति शिकायतकर्ता अपनी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट करता है और तलाक व जान से मारने की धमकी देता है। इसकी शिकायत पुलिस के भरोसा सेल में की गई। लेकिन शिकायत करने के बाद भी पति उसे फिर नंदवई के पास ले गया। इसके बाद उसने फिर से विवाद किया और पीड़ित को चाकू से घायल कर दिया। 

विवाहिता की शिकायत के मुताबिक आकोट शहर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

देखें वीडियो: