logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: दूध संग्रह में 16 हजार लीटर की गिरावट, मिलावट पर कार्रवाई का दिखा असर


भंडारा: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले दुग्ध व्यवसाय पर भंडारा जिले में बड़ा असर देखने को मिला है। जिला दुग्ध विकास संघ के आंकड़ों के अनुसार जून महीने में दूध संग्रह में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 16 हजार लीटर की कमी दर्ज की गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, जून माह में जिले में कुल लगभग 2.24 लाख लीटर दूध का संग्रह हुआ, जो पिछले साल की तुलना में काफी कम है। अधिकारियों का कहना है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा मिलावटी दूध के खिलाफ लगातार की गई सख्त कार्रवाई और हाल के महीनों में पड़ी भीषण गर्मी के कारण दूध संग्रह प्रभावित हुआ है।

जिला दुग्ध विकास अधिकारी प्रदीप पात्रे के अनुसार, पहले दूध में मिलावट के कारण संग्रह की मात्रा अधिक दिखाई देती थी, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई के बाद मिलावट में कमी आई है। अब डेयरियों में गुणवत्तापूर्ण दूध पहुंच रहा है, जिसके चलते संग्रह की मात्रा घटी है, लेकिन गुणवत्ता में सुधार हुआ है।