logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: मोक्का आरोपी की सरेआम गोली मार कर हत्या, हिरासत में तीन संदिग्ध


भंडारा: काम के सिलसिले में गोबरवाही जा रहे मोक्का कांड के एक आरोपी की अज्ञात आरोपियों ने बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। गोबरवाई रेलवे फाटक के पास आज सोमवार की शाम यह घटना घटी। मृतक का नाम नईम खान है. हत्या के बाद मुख्य आरोपी फरार है और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

गोबरवाही रेलवे फाटक बंद होने से सभी गाड़ियां वहीं रुक गईं। नईम खान अपनी चार पहिया गाड़ी में बैठे थे. इसी दौरान पीछे से दोपहिया वाहन पर आए चार अज्ञात आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। नईम खान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक लोहित मताने मौके पर पहुंचे। फिलहाल तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।