logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई


भंडारा: रेत चोरी, गांजा बिक्री, गौ-तस्करी के बाद अब भंडारा में वेश्यावृत्ति का धंधा फल-फूल रहा है. इसी तरह यहां एक वेश्यालय पर छापा मारकर 2 महिलाओं और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई स्थानीय क्राइम ब्रांच की टीम ने की है. 

स्थानीय अपराध शाखा को भंडारा शहर के रमाबाई आंबेडकर वार्ड के एक घर में देह व्यापार चलने की गोपनीय जानकारी मिली. उस सूचना के आधार पर पुलिस इंस्पेक्टर नितिन चिंचोलकर ने जाल बिछाया और छापेमारी की. इसमें रमाबाई आंबेडकर वार्ड की 40 वर्षीय महिला अपने घर में महिलाओं को आर्थिक लाभ के लिए शरीर बेचने के लिए प्रेरित करती पाई गई. यहां वेश्यावृत्ति करने के उद्देश से 2 महिलाएं और शारीरिक संबंध बनाने के लिए 3 व्यक्ति मिले। 

इस मामले में भंडारा पुलिस स्टेशन में इन 2 महिलाओं और 3 व्यक्ति के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया. इन दोनों महिलाओं को महिला सुधार गृह भेज दिया गया. यह कार्रवाई एपीआई नारायण तुरकुंडे, हवालदार तुळशीदास मोहरकर, विजय राऊत, प्रशांत कुरंजेकर, अमोल खराबे, श्रीकांत मस्के, राजु दोनोडे, प्रफुल कठाणे, संदीप भानारकर, अंकोश पुराम, कौशिक गजभिये, अर्चना कुथे, किर्ती तिवारी ने की। 

जिला अवैध कारोबार का बना अड्डा

पिछले साल के रिकॉर्ड बताते हैं कि भंडारा जिले में अपराध दर इतनी अधिक कभी नहीं रहा. हालांकि रेती घाटों की नीलामी नहीं हुई है, लेकिन रेत का बड़ा कारोबार जोरों पर चल रहा है. जबकि गांजा की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है, लेकिन पुलिस अभी तक इसके खिलाफ कार्रवाई करने में सफल नहीं हो सकी है. गौ-तस्करी आम बात हो गई है और जिला कार्यालय के सामने हर रात नियमित आवागमन हो रहा है. इस तरह देह व्यापार का धंधा खूब फल-फूल रहा है. वर्ष के दौरान भंडारा जिले में हुई हत्या की घटनाओं की समीक्षा से पता चला कि ये घटनाएं संगठित अपराध के कारण हुई थी. कई घटनाओं का मुख्य कारण गांजा पाया गया है. जबकि गोबरवाही में हुआ हत्याकांड संगठित अपराध से सामने आया है.