logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: जिले में नहीं थम रहा बाघ का आतंक, हमले में युवक की मौत


पवनी: तहसील के गुडेगांव (सावरला) में बाघ ने युवक पर हमला कर जान से मारने की घटना घटी। इससे परिसर में भय का माहौल बन गया है।  गुड़ेगांव के 43 वर्षीय खेतिहर मजदूर सुधाकर सीताराम कांबले कृषि कार्य करता था।  लेकिन आज अचानक बूंदाबांदी होने लगी तो मजदूरी नहीं मिलने के कारण घर की बकरियों को खेत पर चराने ले गए।  

खेत जंगल से सटा होने के कारण झाड़ियों में छिपे बाघ ने सुधाकर कांबले पर अचानक हमला कर दिया।  इसमें सुधाकर की मौत हो गई।  इससे परिसर में भय का माहौल बनने से परिसर के लोगों की मांग है कि वन विभाग तुरंत बाघ का बंदोबस्त करें और लोगों के मन से भय खत्म करे।