logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Bhandara: वैनगंगा नदी में नाव पलटने से दो युवकों की मौत, 5 सुरक्षित; नदी के बीच टापू पर चल रही थी शराब पार्टी


भंडारा: भंडारा शहर (Bhandara City)  से सटीक वैनगंगा नदी (Wainganga RIver) के पात्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ नदी में लकड़ी की नाव (डोंगा) पलटने से दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि पांच अन्य युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने बोट की मदद से नदी में शवों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

नदी के बीच टापू (बेटा) पर गए थे पार्टी करने
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भंडारा शहर के कुछ युवक कल शाम के समय करचखेड़ा इलाके में पार्टी करने के लिए गए थे। नदी के बीचों-बीच स्थित एक टापू (बेटा) पर महुआ की शराब पीने के लिए ये सभी युवक एक लकड़ी की छोटी नाव (डोंगा) पर सवार होकर गए थे। 

टापू पर पार्टी करने के बाद जब सभी युवक उसी नाव से वापस लौट रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण नाव नदी के गहरे पानी में पलट गई। नाव पलटते ही चीख-पुकार मच गई। नाव पर सवार कुल 7 लोगों में से 5 युवक किसी तरह तैरकर और सूझबूझ से अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन दो युवक नदी के तेज बहाव और गहरे पानी में समा गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, शवों की तलाश
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आपदा प्रबंधन की टीम और स्थानीय गोताखोरों द्वारा बोट की सहायता से नदी पात्र में डूबे दोनों युवकों के शवों को ढूंढने का काम युद्ध स्तर पर शुरू है। खबर लिखे जाने तक तलाश अभियान जारी था। इस दर्दनाक हादसे ने भंडारा शहर पुलिस और आबकारी विभाग (Excise Department) की गश्त और कार्रवाई पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।