logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Big Breaking: खापरखेड़ा में दिन दहाड़े फायरिंग, एक की मौत, दो गंभीर घायल


नागपुर: नागपुर जिले के खापरखेड़ा में दिन दहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। जिसमें एक की मौत और दो गंभीर घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच और खापरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान पवन धीरज हिरनवार, काछीपुरा, नागपुर निवासी के रूप में हुई है। मृतक अपराधी प्रवृत्ति का था, उसपर हत्या सहित कई अपराध के मामले दर्ज हैं। शुरूआती जाँच में पुरानी रजिश में हत्या की बात सामने आई है। 

उपराजधानी में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। दोहरे हत्याकांड को अभी 24 घंटे भी बीते नहीं थे कि, गुरुवार को खपरखेड में दिन दहाड़े एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। मिली जानकारी एक अनुसार, युवक पवन धीरज  हिरणवार, काछीपुरा, नागपुर निवासी अपने दो दोस्तों के साथ कार से खापरखेड़ा थाना क्षेत्र के बाबुलखेड़ा  परिसर से जा रहा था। इसी दौरान तीन दोपहिया में पांच से छह लोग आये और कर पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। इस गोलीबारी में पवन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाकी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के खेतो में काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की बात पता चलते ही खापरखेड़ा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायको को इलाज के लिए जहाँ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक भी एक अपराधी था, उस पर हत्या सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुरूआती जाँच में पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। फ़िलहाल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आगे की जाँच कर रही है।