logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जन्मदिन का जश्न बना खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर हत्या; बीच-बचाव करने आया दोस्त भी इस हमले में घायल


नागपुर: नागपुर के जरीपटका थाना क्षेत्र में जन्मदिन का सेलिब्रेशन देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुए विवाद में 18 वर्षीय युवक की चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वहीं, बीच-बचाव करने आया उसका दोस्त भी हमले में घायल हो गया। पुलिस  आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना जरीपटका थाना क्षेत्र के कुशीनगर स्थित एनआईटी गार्डन के पास की है। पुलिस के मुताबिक, बीती रात करीब साढे 12 बजे राज इलमकार का बर्थडे था और वह अपने दोस्तों के साथ केक काटने के बाद बातचीत कर रहे थे। इसी बीच राजवीर सोहनकुमार शर्मा अपने २ दोस्तों के साथ बाइक पर वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। हालांकि तब मामला शांत हो गया और सभी अपने घर चले गए।

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद राजवीर अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचा और विवाद बढ़ गया। इसी दौरान राज इलमकर, रोहित इलमकर और हनी डोंगरे  ने कथित तौर पर राजवीर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका दोस्त नयन सोनबरसे बीच-बचाव करने पहुंचा तो उस पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए विम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजवीर शर्मा को मृत घोषित कर दिया। नयन का उपचार जारी है।

जरीपटका पुलिस ने मृतक की मां शालु शर्मा की शिकायत पर राज इलमकर, रोहित इलमकर और हनी डोगरे सहित अन्य के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। जन्मदिन के जश्न से शुरू हुई यह घटना हत्या में बदल गई। अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ ही विवाद की पूरी वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।