logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर सेंट्रल जेल में फिर हुई खूनी झड़प, कैदी ने दूसरे का गुप्तांग दांत से काटा


नागपुर: नागपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़पें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दो दिन पहले एक बार फिर जेल के भीतर खूनी संघर्ष का ताजा मामला सामने आया, जहां एक मामूली विवाद के बाद एक कैदी ने दूसरे कैदी के गुप्तांग पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब सेंट्रल जेल की बड़ी गोल बैरक में बंद न्यायधीन बंदी शुभम ठाकुर गहरी नींद में सोया हुआ था। तभी दूसरे कैदी कृष्ण रमेश तिवारी ने उसे तेज आवाज में चिल्लाकर उठा दिया। नींद खराब होने से नाराज शुभम ने कृष्ण को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई।

इस दौरान, आरोपी कृष्ण तिवारी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए शुभम के गुप्तांग को अपने दांत से काटकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। शुभम के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे गार्ड विनोद कचड़े ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। घटना में गंभीर रूप से घायल शुभम ठाकुर को तत्काल जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में धंतोली पुलिस स्टेशन में आरोपी कृष्ण तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।