logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: घुग्घुस के वर्धा नदी घाट पर बड़ा हादसा, पांच नाबालिगों की डूबने से मौत


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिला अंतर्गत घुग्घुस क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ वर्धा नदी घाट पर नहाने गए पांच नाबालिग लड़कों के डूबने से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। सोमवार दोपहर को घर से निकले ये पांचों लड़के जब देर शाम तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नदी किनारे ही उनके कपड़े, जूते-चप्पल और मोबाइल फोन बरामद हुए, जिससे किसी अनहोनी की गहरी आशंका जताई जा रही थी। आखिरकार मंगलवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान सभी पांचों लड़कों के शव नदी से बरामद कर लिए गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घुग्घुस के इंदिरा नगर इलाके के रहने वाले तन्मय नवनाथ पथाडे (18 वर्ष), रोहित बाबाराव बोबडे, सनी अशोक आरपेल्ली, नकुल भास्कर केळझरकर और सम्यक देवराव बोबडे सोमवार की दोपहर वर्धा नदी घाट क्षेत्र की तरफ गए थे। देर रात तक जब कोई भी लड़का घर वापस नहीं लौटा, तो चिंतित परिजनों ने खोजबीन शुरू की और मामले की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत घुग्घुस पुलिस को सूचना दी।

घटना की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मंगलवार सुबह चंद्रपुर से विशेष रेस्क्यू और बचाव दल की टीम को मौके पर बुलाया गया और नदी में व्यापक स्तर पर खोज अभियान शुरू किया गया। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे सबसे पहले तन्मय नवनाथ पथाडे का शव डब्ल्यूसीएल (WCL) पानी टंकी परिसर के पास नदी के पानी में तैरता हुआ मिला। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे रेस्क्यू टीम को दो और सफलताएं मिलीं, जब रोहित बाबाराव बोबडे और सनी अशोक आरपेल्ली के शव भी नदी से बाहर निकाले गए। एक साथ तीन किशोरों के शव मिलने से घुग्घुस शहर सहित पूरे परिसर में मातम छा गया है और मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।