logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग; 157 यात्री थे सवार


नागपुर: कोच्ची (Kochi) से दिल्ली (Delhi) जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट (Dr. Babasaheb Ambedkar International Airport) पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बम की जानकारी मिलते ही मौके पर बम स्कॉड और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को निचे उतार लिया गया है। फ्लाइट में यात्री और क्रू मेंबर सहित 157 लोग सवार थे।

मंगलवार की सुबह 9.20 बजे इंडिगो की फ्लाइट क्रमांक 6E 2706 कोच्ची से दिल्ली जाने के लिए उड़ान भरी। प्लेन को उड़े थोड़ा ही समय हुआ था कि, पायलट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी के मिलने के बाद पायलट ने नागपुर एयरपोर्ट एटीएस से सम्पर्क किया और आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। एटीएस से अनुमति मिलने के बाद तुरंत फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।  इस फ्लाइट में कयात्री और क्रू मेंबर सहित 157 लोग सवार थे 

फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग और बम की जानकारी मिलते ही नागपुर एयरपोर्ट पर मौके पर बम स्कॉड और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को नीचे उतार लिया गया और फ्लाइट की जांच की जा रही है। फ़िलहाल फ्लाइट में अभी बम जैसी कोई वास्तु नहीं मिली है। पुलिस सहित बम स्कॉड लगातार जाँच में जुटे हुए हैं। ज्ञात हो कि, पिछले सप्ताह ही अहमदाबाद फ्लाइट हादसे के बाद देश भर में फ्लाइट में सुरक्षा और तकनिकी जांच को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है।