logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Budhana: अतिक्रमण हटाने गए वन विभाग और पुलिस कर्मियों पर हमला, 16 कर्मचारी घायल


बुलढाणा: जिले के मोटाला तहसील के मालेगांव में वन जमीन पर किये अतिरक्रमण हटाने के लिए गए वन विभाग और पुलिस कर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लाठी, डंडे और पत्थरों से यह हमला किया गया। इस हमले में 16 कर्मचारी घायल हो गए, वहीं 12 वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस और आरएएफ टीम को तैनात कर दिया गया है।

बुलढाणा के मोटाला तहसील के मालेगांव में पिछले दस-पंद्रह सालों से आदिवासियों ने सैकड़ों एकड़ ज़मीन पर अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण हटाने के लिए पिछले कई समय से मांग की जारही थी। इसी के तहत बुधवार को अतिक्रमण हटाने के लिए वन विभाग और पुलिसकर्मी पहुंचे। जैसी ही टीम मौके पर पहुंची ग्रमीणों ने हमला कर दिया।

ग्रामीणों ने कर्मियों पर जमकर पथराव किया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने पहले मिर्च पाउडर फेंका गया और फिर लाठी डंडे सहित कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। इस घटना के कारण मालेगांव में इस समय बेहद तनावपूर्ण स्थिति देखी जा रही है। हमले में वन विभाग और पुलिस के कुल 16 कर्मचारी घायल हुए हैं, जबकि 12 वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। 

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में दंगा नियंत्रण टीम और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। फ़िलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पुलिस सहित जिले के आला अफसर भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे हैं।