logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: समृद्धि एक्सप्रेसवे पर लूटमार करने वाली अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़; आठ आरोपी गिरफ्तार, 12.48 लाख माल जब्त


बुलढाणा: बुलढाणा पुलिस ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुई सशस्त्र लूट के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में अंतरराज्यीय गिरोह के 8 आरोपियों को बीड जिले से गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 12.48 लाख का माल बरामद किया है, जिसमें 1.80 लाख नकद, एक देसी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस, दो वाहन, मोबाइल फोन और वाई-फाई डिवाइस शामिल हैं। 

गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी जम्मू-कश्मीर का निवासी भी है। जानकारी के अनुसार, गुजरात के बनासकांठा निवासी 32 वर्षीय व्यापारी अभयसिंह आनंदसिंह वाघेला 2 मई को नागपुर से उंझा जा रहे थे। उनके पास कार में करीब 12 लाख नकद थे। समृद्धि एक्सप्रेसवे पर दुसरबीड टोल प्लाजा के पास उन्होंने वाहन रोककर टायर जांचना चाहा, तभी दो गाड़ियों में सवार 10 से 12 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

आरोपियों ने मारपीट कर पिस्टल दिखाकर धमकाया और उनकी कार सहित नकदी लूटकर फरार हो गए। बाद में पीड़ित को जालना जिले के जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। घटना के बाद किंगांव राजा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सुनील अंबुलकर के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जांच कर  खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों का पता लगाया।

जांच के दौरान आरोपियों की लोकेशन बीड जिले के अंबाजोगाई क्षेत्र स्थित अंबा शुगर फैक्ट्री के पास मिली, जहां बुलढाणा और बीड पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निलेश तांबे के आदेश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रेणिक लोढ़ा व अमोल गायकवाड़ के मार्गदर्शन में की गई। फिलहाल पुलिस इस अंतरराज्यीय गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों की जांच में जुटी हुई है।